cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

रसोई के चूल्हे पर चुपके-से बनाई जा रही थी ये चीज, टीम भी देखकर रह गई हैरान; आरोपी गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/C-447-1-LKO1043-462705-1772110395151-1772110410004_m.webp



संवाद सूत्र, बाराबंकी। घर की रसोई में कच्ची शराब बनाना शत्रोहन को महंगा पड़ गया। आबकारी टीम ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल दिया है। आबकारी आयुक्त के आदेश पर कच्ची के खिलाफ विभाग विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है। जिसके तहत पुलिस के साथ टीम ने 22 स्थानों पर दबिश देकर कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद किया है।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में गुरुवार को टिकैतनगर के ख़ेतासराय, इरशाद नगर, अकबरपुर, आल्हनमऊ में आबकारी निरीक्षक लक्ष्मीचंद्र पाल ने दलबल के साथ दबिश दी गई। दबिश के दौरान खेतासरायं निवासी शत्रोहन के घर पर टीम ने दबिश दी, जहां शत्रोहन रसोई के चूल्हे पर कच्ची शराब बनाते पकड़े गए।

यही नहीं टीम ने आरोपित के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब सहित डेढ़ क्विंटल लहन भी बरामद किया है। टीम ने कुल 22 स्थानों पर छापे मारी की, जहां कुल 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत तीन अभियोग दर्ज कराए गए हैं। वहीं शत्रोहन को न्यायालय से जेल भेजा गया है। बरामद 150 किलो लहन और चूल्हे के रूप में भट्ठी को नष्ट किया गया है।

दुष्परिणाम बताकर किया जागरूक

छापेमारी की कार्रवाई के साथ ही सभी गांव में आबकारी टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताकर उनको जागरूक किया। साथ ही आस पास अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना देने की भी अपील की। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: रसोई के चूल्हे पर चुपके-से बनाई जा रही थी ये चीज, टीम भी देखकर रह गई हैरान; आरोपी गिरफ्तार