deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका की जीत से बदला ग्रुप-1 का समीकरण, भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/India-Scenario-1772109835326_m.webp

भारत की राह हुई आसान।



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में साउथ अफ्रीका टीम विजयी रथ पर सवार है। ग्रुप स्‍टेज के बाद साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में भी जीत का सिलसिला जारी रखा है। एडेन मार्कराम की कप्‍तानी वाली टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को और फिर आज, गुरुवार को दूसरे मैच में वेस्‍टइंडीज को मात (9 विकेट) दी। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्‍की हो गई है।

वेस्‍टइंडीज की हार ने भारतीय फैंस को राहत की सांस दी है। सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भी अब भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसके लिए भारत को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। इससे भारत के 4 अंक हो जाएंगे। 2 जीत के बाद साउथ अफ्रीका के 4 अंक हैं। आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका की टक्‍कर जिम्‍बाब्‍वे से होगी। ऐसे में प्रोटियाज टीम इसे भी अपने नाम कर जीत के सिलसिले को बरकरार रख सकती है।

ग्रुप 1 की प्‍वाइंट्स टेबल की बात करें तो वेस्‍टइंडीज ने 2 में से 1 मैच जीता है और उनके 2 अंक हैं। वहीं जिम्‍बाब्‍वे को 1 मैच में हार मिली है और उनके 0 प्‍वाइंट हैं। अगर भारत अपने अगले दोनों मैच में वेस्‍टइंडीज और जिम्‍बाब्‍वे को मात देता है तो भारत भी सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगा। इस कंडीशन में वेस्‍टइंडीज के अधिकतम 2 अंक हो पाएंगे। वहीं अगर जिम्‍बाब्‍वे साउथ अफ्रीका को हरा भी देता है तो भी वह 2 प्‍वाइंट तक ही पहुंच पाएगा। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका की जीत से बदला ग्रुप-1 का समीकरण, भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता