14 मार्च को पंजाब आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, मोगा में होगी विशाल रैली; स्वागत की तैयारी में जुटी बीजेपी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/AMit-Shah-(3)-1772104777972_m.webp14 मार्च को पंजाब आएंगे गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, संगरूर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 मार्च को मोगा (पंजाब) दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर हरियाणा बीजेपी के महासचिव व जोनल प्रभारी दियाल सिंह सोढी ने मोगा रैली के प्रभारी सरजीवन जिंदल की अध्यक्षता में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
संगरूर कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मोगा में की जा रही रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस पर जिला महासचिव प्रदीप गर्ग ने कहा कि रैली की तैयारी को लेकर संगरूर के वर्करों की डयूटी तय कर दी है। यह रैली पंजाब की कमजोर नीतियों को टक्कर देगी और भाजपा की सरकार बनाने में रैली नींव रखेगी।
इस मौके भाजपा के सीनियर नेता जीवन गर्ग, जतिंदर कालड़ा, ओंकार सिंह, अमन पूनीया, विक्रम पाली, गुरतेज सिंह झनेड़ी, एडवोकेट अंकुर जिंदल, गमी कल्याण, भूपेश जिंदल, जगदेव जिंदल, संजीव लकी, नवदीप शर्मा, अरूण आर्या, सचिन भारदवाज, एडवोकेट रंधावा, सुरेश बेदी, सतनाम सिंह, नीलू मित्तल, कमलजीत गर्ग और पूनम रानी आदि मौजूद थे। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]