Chikheang Publish time 2026-2-26 16:26:21

होली के त्‍योहार को लेकर पुल‍िस अलर्ट, चप्‍पे-चप्‍पे पर रहेगी नजर; SP ने कहा- हुड़दंड क‍िया तो होगी कार्रवाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/C-518-1-LKO1040-360140-1772104129265_m.webp



जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। होली पर्व को सकुशल, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भिनगा कस्बे में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रखेगी। गुरुवार को एसपी राहुल भाटी ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई होगी।

एसपी ने जवानों के साथ भिनगा कस्बे के प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों व प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त किया। आमजन, व्यापारी बंधुओं व स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर पर्व पर आपसी भाईचारा, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें, इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का तत्काल संज्ञान लें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई करें। एसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग व सतर्क निगरानी रखी जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित व निर्भय होकर त्योहार मना सकें।

भिनगा सीओ सतीश कुमार शर्मा, भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, यातायात प्रभारी मुहम्मद शमीम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- श्रावस्‍ती में घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया कृषि विभाग का क्‍लर्क, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से खलबली https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: होली के त्‍योहार को लेकर पुल‍िस अलर्ट, चप्‍पे-चप्‍पे पर रहेगी नजर; SP ने कहा- हुड़दंड क‍िया तो होगी कार्रवाई