deltin33 Publish time 2026-2-26 11:56:34

बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप फिल्म का OTT पर कब्जा, दो महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीम हुई Action Drama

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Ikkis-On-OTT-1772087956725_m.webp

ओटीटी पर रिलीज हुई दो महीने पुरानी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नया हफ्ता, नई फिल्में... ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर से नई फिल्मों की बहार आ गई है और इस हफ्ते एक ऐसी फिल्म ने एंट्री मारी है जिसका इंतजार पिछले दो महीने से हो रहा था।

यह एक्शन से भरी फिल्म है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर आ गई है। फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता न मिली हो, लेकिन इसे तारीफें खूब मिलीं। डेब्यू एक्टर की दिग्गज एक्टर के साथ जुगलबंदी बनी।
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है अगस्त्य नंदा और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म \“इक्कीस\“ (Ikkis)। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा \“इक्कीस\“ की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है जो मात्र 21 साल की उम्र में 1971 के भारत-पाकिस्तान यु्द्ध में देश के लिए शहीद हो गए थे। फिल्म में अरुण के देश के लिए कुर्बानी और उनकी निजी जिंदगी की झलक दिखाई गई थी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/Ikkis-1772088219117.JPG
इक्कीस फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र के अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमरन भाटिया, जयदीप अहलावत, जितेंद्र सिंह, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर, राहुल देव और विवान शाह जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।
इक्कीस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप?

\“इक्कीस\“ पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे 1 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर उतारा गया। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू जरूर मिले, लेकिन फिल्म ने खास कमाई नहीं की। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसने दुनियाभर में मात्र 36 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- Ikkis Movie Review: इक्कीस में अरुण खेत्रपाल की जांबाज कहानी, धर्मेंद्र ने कर दिया इमोशनल... पढ़ें रिव्यू

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/Ikkis-Movie-1772088243207.JPG
किस ओटीटी पर आई इक्कीस?

अब करीब दो महीने बाद अगस्त्य नंदा की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिमर भाटिया पर \“मामी\“ ट्विंकल ने लुटाया प्यार, डेब्यू मूवी Ikkis को लेकर किया रिएक्ट https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप फिल्म का OTT पर कब्जा, दो महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीम हुई Action Drama