cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

नंदा गौरा योजना का पैसा जारी, उत्तराखंड की 33 हजार से ज्यादा बेटियों को मिले 145.93 करोड़ रुपये

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/uk-cm-1772087628560_m.webp

मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी की धनराशि। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2017 से संचालित यह योजना बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, बाल विवाह पर रोक लगाने तथा बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज में लैंगिक असमानता दूर करने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नंदा गौरा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक मोहित चौधरी, नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, नीतू फुलेरा शिखा कंडवाल, शिवप्रसाद भट्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
किस जिले में कितने लाभार्थी

[*]जनपद - जन्म पर लाभार्थी -12वीं उत्तीर्ण लाभार्थी
[*]अल्मोड़ा -643- 2963
[*]बागेश्वर -240 -1167
[*]चमोली -196 -1761
[*]चम्पावत- 285 -1410
[*]देहरादून -678 -2637
[*]नैनीताल -1012 -3196
[*]पौड़ी -227 -1990
[*]पिथौरागढ़ -243 -1936
[*]रुद्रप्रयाग -172- 1235
[*]टिहरी -485 -2775
[*]ऊधमसिंहनगर -1372 -4772
[*]उत्तरकाशी -360 -1496
[*]कुल योग 5913 27338
[*]कुल लाभार्थी : 33,251
[*]कुल वितरित धनराशि : ₹145.93 करोड़


यह भी पढ़ें- हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर, सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के तीन मेगा प्रोजेक्ट पर सरकार की नजर, सीएम धामी ने दिए खास निर्देश https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: नंदा गौरा योजना का पैसा जारी, उत्तराखंड की 33 हजार से ज्यादा बेटियों को मिले 145.93 करोड़ रुपये