deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

हिसार सहित छह शहरों के प्राइवेट अस्पतालों पर एक साथ पहुंची टीमें, जांच के दायरे में करोड़ों की डील

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/income_tax_news-1772087784692_m.webp

हिसार सहित छह शहरों के प्राइवेट अस्पतालों पर एक साथ पहुंची टीमें (File Photo)



जागरण टीम, हिसार। हिसार समेत प्रदेश के छह शहरों में बुधवार को आयकर विभाग और सीजीएसटी की संयुक्त टीमों ने अस्पताल नेटवर्क और उससे जुड़े बड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर समन्वित छापेमारी की। टीमों ने हिसार में सर्वोदय अस्पताल, सर्वेश अस्पताल और इनसे जुड़े डॉ. उमेश कालडा के सेक्टर-13 स्थित आवास सहित करीब सात प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की।

ठीक इसी समय नारनौल के विजय अस्पताल, रेवाड़ी के एसपी अस्पताल, भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल, रोहतक के नवजीवन अस्पताल, एडवांटा अस्पताल और बहादुरगढ़ के एडवांटा अस्पताल में भी जांच की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार कार्रवाई 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन, अस्पताल बिक्री सौदों, प्रापर्टी निवेश और बैंक खातों की पड़ताल से जुड़ी है।
सर्वोदय अस्पताल में बिक्री में ज्यादा लेनदेन

बुधवार सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुई जांच देर रात तक जारी रही। टीमों ने इस दौरान दस्तावेज, डिजिटल रिकार्ड और वित्तीय लेनदेन खंगाले। हालांकि सभी जगह छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने औपचारिक टिप्पणी से इनकार कर दिया। वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार हिसार के सर्वोदय अस्पताल की बिक्री में ज्यादा लेनदेन कैश में होने की सूचना के बाद ये ड्राइव चलाई गई है।

कई अस्पतालों के निवेश की होगी जांच विभाग के सूत्रों के अनुसार हिसार के अस्पताल के बिक्री सौदे की जांच का दायरा हिसार से आगे बढ़ाते हुए नारनौल, रेवाड़ी, भिवाड़ी, रोहतक और बहादुरगढ़ तक विस्तारित किया गया। नारनौल के डॉ. विनीत यादव से जुड़े अस्पतालों और प्रतिष्ठानों में कार्रवाई की गई। अब प्रदेश के कई निजी अस्पतालों के आयकर रिकार्ड की भी पड़ताल की तैयारी है। चिकित्सकों के प्रापर्टी निवेश, साझेदारी सौदों की जांच रडार पर है।
पुलिस पहरे में चली जांच, बैंक से भी टीम बुलाई

सभी जगह छापेमारी के दौरान संबंधित बैंकों के अधिकारियों को बुलाकर खातों की तस्दीक कराई गई। कंप्यूटर सिस्टम, हार्ड ड्राइव और अकाउंट रिकार्ड से डेटा जुटाया गया तथा रिकार्ड रूम की गहन जांच की गई। सभी परिसरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और आवाजाही सीमित रखी गई। दूसरी ओर सभी मामलों में अस्पताल प्रबंधन ने किसी प्रकार की औपचारिक टिप्पणी से इनकार करते हुए सारा रिकार्ड सही होने की बात कही गई है।

https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हिसार सहित छह शहरों के प्राइवेट अस्पतालों पर एक साथ पहुंची टीमें, जांच के दायरे में करोड़ों की डील