LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

अमित शाह की मोगा रैली का नया शेड्यूल जारी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर टिकी नजरें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/amit-shah-(8)-1772082964010_m.webp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को करेंगे मोगा में रैली।



कैलाश नाथ, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित रैली 14 मार्च को मोगा में होगी। गृह मंत्रालय ने पंजाब भाजपा को इसकी जानकारी दे दी है। मोगा रैली को लेकर भाजपा में लंबे समय से तैयारियां चल रही थी।

पहले यह रैली 22 फरवरी को प्रस्तावित थी लेकिन ठंड होने के कारण इस रैली को आगे के लिए टाल दिया गया था। सभी राजनीतिक दलों की नजर अमित शाह की रैली पर टिकी हुई हैं। जिसका मुख्य कारण शिरोमणि अकाली दल के साथ भाजपा के गठबंधन होने की संभावना है। राजनीतिक रूप से यह चर्चा जोरों पर हैं कि 2020 में टूटा दोनों पार्टियों का गठबंधन 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर हो सकता है।

अनुमान लगाया जा रहा हैं कि गृह मंत्री रैली के दौरान इस बात के संकेत दे सकते हैं। वहीं, भाजपा ने मुख्य रूप से पंजाब में चार रैलियां करने की योजना तैयार की है। जिसमें से दो मालवा में और एक-एक दोआबा व माझा में।

बता दें कि 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। 16 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने मोगा में नशे के विरुद्ध रैली की थी तो 28 फरवरी को राहुल गांधी बरनाला में रैली करने जा रहे हैं। जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 13 अप्रैल बैसाखी से विधान सभा स्तर पर 40 रैलियां कर रही है।

जबकि भाजपा की यह पहली रैली होने वाली है। माना जा रहा हैं कि अमित शाह इस रैली के दौरान यह संकेत दे सकते हैं कि भाजपा का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं। भाजपा सूत्र बताते हैं कि अगर दोनों पार्टियों का गठबंधन होता हैं तो उसमें अहम भूमिका अमित शाह की ही रहने वाली है।
2020 में टूट गया था गठबंधन

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का 1997 में गठबंधन हुआ था। दोनों पार्टियों ने गठबंधन करके पंजाब में तीन बार सरकार बनाई थी। 2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर हुए किसान आंदोलन के दौरान शिअद ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: अमित शाह की मोगा रैली का नया शेड्यूल जारी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर टिकी नजरें