deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

जयदीप सिंह सेंगर को कैंसर हैं या नहीं? दिल्ली HC ने AIIMS से पूछा; जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Kuldeep-Singh-sengar-1771577361347-1772082590563-1772082598638_m.webp

उन्नाव दुष्कर्म केस में पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत का दोषी है कुलदीप सिंह सेंगर का भाई जयदीप सिंह सेंगर। फोटो: आर्काइव



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में दोषी जयदीप सिंह सेंगर की चिकित्सा स्थिति को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया हैl

कोर्ट ने एम्स से ये बताने को कहा है कि जयदीप को वास्तव में कैंसर से पीड़ित हैं या नहीं। कोर्ट ने सेंगर की चिकित्सा आधार पर सजा के अंतरिम निलंबन को बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

जयदीप सेंगर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई हैं। उसे मार्च 2020 में दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मृत्यु में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया था।

सेंगर ने दावा किया है कि वह स्टेज-4 मुख कैंसर से पीड़ित हैं और उसे दोबारा इसके होने की आशंका है। उसने बताया कि अक्टूबर 2020 में एम्स में उनकी सर्जरी हुई थी।

उन्हें अभी भी विशेष उपचार की आवश्यकता है, जो जेल में पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने याचिका का विरोध करते हुए 20 फरवरी 2026 की विस्तृत सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस पर शिमला में किडनैपिंग का केस, हिमाचल पुलिस पर FIR की तैयारी; यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर टकराव https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: जयदीप सिंह सेंगर को कैंसर हैं या नहीं? दिल्ली HC ने AIIMS से पूछा; जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश