गोरखपुर में आज इन इलाकों में कटेगी बिजली, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Bijli-1772082179180_m.webpतस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण रामजानकी नगर, कृष्णा नगर और मोती पोखरा फीडर गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण खोराबार उपकेंद्र से जुड़ा रामगढ़ फीडर, लोहिया उपकेंद्र से जुड़ा लालपुर टीकर फीडर, इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़ा पश्चिमी जनप्रिय फीडर, सूरजकुंड उपकेंद्र और पीपीगंज उपकेंद्र से जुड़ा बड़हरा फीडर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर MMUT में लगेगा आधुनिक वायु प्रदूषण मापक यंत्र, मिलेगी सटीक जानकारी
मोहद्दीपुर पारेषण के एसडीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 132 केवी बरहुआ-मोहद्दीपुर ग्रिड लाइन के कंडक्टर की क्षमता में वृद्धि कार्य के कारण खोराबार उपकेंद्र के दिव्यनगर फीडर से जुड़े एसटीपी प्लांट (शिवपुर पुलिया), झारखंडी मंदिर, गणेशपुरम और दिव्यनगर सहारा फीडर से जुड़े भैरोपुर, नवल पुरवा, महेरवा की बारी, पम्प कैनाल, मां वैष्णोपुरम, महादेवपुरम इलाकों में बिजली की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक प्रभावित रहेगी।
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]