Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक कंट्रोल की रणनीति सिर्फ कागज पर, धरातल पर रोजाना लग रहा भीषण जाम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Muzaffarpur-Traffic-1772057213268_m.webp

अखाड़ाघाट रोड में जाम से परेशान लोग। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कागज पर रणनीति तैयार कर ली जाती है, लेकिन धरातल की सच्चाई यह है कि हर दिन भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को सामना करना पड़ता है। जाम से निजात दिलाने की दिशा में धरातल पर कोई ठोस कवायद नहीं की जा रही है। नतीजा बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम रहा।

सुबह से लेकर शाम तक अखाड़ाघाट पुल, अखाड़ाघाट रोड, सरैयागंज टावर, अघोरिया बाजार, रामदयालु, हरिसभा समेत विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा। जाम के कारण गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को गलियों का सहारा लेना पड़ा, लेकिन गलियों में भी जाम का संकट मिला। इसके कारण कई जगहों पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। अघोरिया बाजार चौराहे की स्थिति यह है कि यहां हर दिन जाम का संकट बना रहता है।
बंद करना पड़ा सिग्नल, आटो-रिक्शा पर कार्रवाई नहीं

बुधवार को जाम के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक सिग्नल बंद करना पड़ा। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। यहां पर बेतरतीब तरीके से आटो व ई-रिक्शा लगा रहता है। सड़क की चौड़ाई कम है। दूसरी ओर आटो व ई-रिक्शा वाले सड़क पर लगाए रहते है। इस कारण जाम का संकट बना रहता है, लेकिन पुलिस की ओर से आटो व ई-रिक्शा चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/Muzaffarpur-Traffic-1772057250105.jpg
हाइवे पर भी वाहनों की लगी कतार

शहरी क्षेत्र के अलावा कच्ची-पक्की, गोबरसही, मझौलिया, भगवानपुर समेत हाइवे के कई जगहों पर भी जाम से वाहनों की कतार लगी थी। संबंधित थाने के गश्ती दल व यातायात थाने के पदाधिकारी कई जगहों पर पहुंचकर आवागमन सुचारू कराया।
अखाड़ाघाट में हर दिन लग रहा जाम

अखाड़ाघाट पुल पर औसतन हर दिन भीषण जाम के कारण लोगों को रूट बदलकर दूरी तय कर शहर में आना पड़ रहा है, लेकिन व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में यातायात थाने की ओर से ठोस कवायद नहीं की जा रही है। जवानों की तैनाती नहीं होने से लोग परेशान रहते हैं। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक कंट्रोल की रणनीति सिर्फ कागज पर, धरातल पर रोजाना लग रहा भीषण जाम