अब मोबाइल पर आएगा हाउस टैक्स का बिल, एक क्लिक में घर बैठे आसानी से कर सकेंगे भुगतान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/download-1772047133515_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स को ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। करीब 12 हजार घरों का डेटा निगम ने एकत्र किया है। अब हाउस टैक्स का बिल मोबाइल पर भी मिल पाएगा। बिल जमा करने की ऑनलाइन सुविधा भी होगी। एक निजी बैंक के साथ निगम ने करार किया है।
नगर निगम का हाउस टैक्स में सालाना करीब ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रहता है। निगम की ओर से घर-घर जाकर लोगों को हाउस टैक्स के बिल दिए जाते हैं। कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें हाउस टैक्स के बिल समय पर नहीं मिल पाते हैं। बिल मिलने के बाद नगर निगम में आकर लोग बिल जमा कराते हैं।
अधिकांश लोग हाउस टैक्स मार्च माह में जमा कराते हैं। इससे बिल जमा कराने में लंबी कतार लग जाती है। अब नगर निगम हाउस टैक्स की व्यवस्था को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। अगले वित्त वर्ष में हाउस टैक्स के बिल लोगों के मोबाइल पर मिलेंगे। निगम की ओर से हाउस टैक्स चुकाने वाले उपभोक्ताओं का डेटा एकत्र किया गया है।
करीब 12 हजार घर इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही टैक्स जमा करने की सुविधा भी ऑनलाइन की जाएगी। लोग घर बैठे ही टैक्स जमा करा सकते हैं। एक निजी बैंक के साथ नगर निगम ने इसको लेकर करार किया है। निगम ने अपना डेटा तैयार कर दिया है।
अब बैंक की ओर से सॉफ्टवेयर आदि पर काम किया जाना है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि हाउस टैक्स को ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। अगले वित्त वर्ष से यह काम आनलाइन हो जाएगा। इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है।
टैक्स मद से आय दोगुनी करने का प्रयास
नगर निगम हाउस टैक्स मद में आय को दोगुना करने का प्रयास कर रहा है। इसमें केंद्रीय संस्थान भी कर के दायरे में आएंगे। अब तक यह क्षेत्र निगम सीमा से बाहर थे। निगम सीमा के विस्तार के बाद यह क्षेत्र निगम में शामिल हुए हैं। निगम की ओर से यहां कूड़ा उठाने आदि की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही नए क्षेत्रों में व्यावसायिक कर लगाने की तैयारी है। इसमें वह 12 वार्ड शामिल नहीं होंगे जो वन भूमि प्रकरण से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें- देवभूमि में ढाई लाख महिलाएं नए वित्तीय वर्ष में बनेंगी लखपति दीदी, 68 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों का हो चुका है गठन https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]