उधमसिंह नगर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 की मौत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/download-1772056750553_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, उधमसिंह नगर काशीपुर हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी और उसकी महिला मित्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया। जबकि युवती के स्वजन का पता लगाकर पुलिस उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
खेड़ा बस्ती निवासी 25 वर्षीय अजय पाल पुत्र धन सिंह पाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह उसकी महिला मित्र शांति कॉलोनी भदईपुरा की रहने वाली 20 वर्षीय रोली के साथ वह किसी काम से बाइक पर कहीं गया हुआ था।
रात साढ़े आठ बजे के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच भगवानपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई ओर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और अजय पाल व रोली छिटककर हाई वे किनारे जा गिरे।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास से जा रहे लोग एकत्र हुए और घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अजय पाल व रोली को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ प्रशांत कुमार, एसआई प्रियांशु जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही अजय के स्वजन जिला अस्पताल पहुंच गए। अजय की लाश देखकर उनमें कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उधमसिंह नगर में धूं-धूं कर जला कबाड़ का गोदाम, आग बुझाते वक्त एक फायर कर्मी झुलसा
एक सप्ताह पहले लगी थी अजय को नौकरी
खेड़ा बस्ती के रहने वाले अजय पाल की सात दिन पहले ही सिडकुल की नामी गिरामी ऑटो कंपनी में नौकरी लगी थी। अजय तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करते थे, बड़ा भाई वाहन चलाता है, जबकि बड़ी बहन का विवाह हो चुका है।
बाइक रपट कर डिवाइडर से टकराई, जिससे दोनों की मौत हुई है। युवती के स्वजन का पता लगाया जा रहा है, इसके लिए पुलिस टीम लगी है।
प्रशांत कुमार, सीओ सिटी https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]