deltin33 Publish time Yesterday 23:27

कुछ देशों में 15% से ज्यादा टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, कुछ दिन पहले ही SC से ट्रंप को लगा है झटका

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/trump---2026-02-25T233426.388-1772042672179_m.webp

अमेरिका कुछ देशों पर 15 प्रतिशत या ज्यादा टैरिफ लगाएगा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका का ट्रंप प्रशासन कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी टैरिफ कुछ देशों के लिए 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत या ज्यादा किया जाएगा।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले सप्ताह आपातकालीन शक्तियों के तहत लगाए गए व्यापक आयात शुल्क रद किए जाने के बाद ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार से 10 प्रतिशत का नया अस्थायी वैश्विक टैरिफ लागू किया।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने फाक्स बिजनेट के \“मार्निंग विद मारिया\“ कार्यक्रम में बताया कि ट्रंप प्रशासन का चीनी सामान पर मौजूदा टैरिफ को बढ़ाने का इरादा नहीं है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले हफ्तों में चीन की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका

उन्होंने कहा, \“फिलहाल, हमने 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। यह कुछ के लिए 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा और फिर यह दूसरों के लिए और ज्यादा बढ़ सकता है।\“ ग्रीर ने कहा कि व्हाइट हाउस अस्थायी टैरिफ को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए नई घोषणा करने की तैयारी में है।

हालांकि उन्होंने किसी साझेदार देश का नाम नहीं लिया और इस संबंध में कोई विवरण भी साझा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वह वृद्धि के लिए उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करे।

बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां कानून के तहत लगाए गए 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक के टैरिफ को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद नई रणनीति के तहत 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत टैरिफ अधिसूचित किया गया है।

\“गाजा में शांति जरूरी, भारत आंतकवाद के खिलाफ\“, इजरायली संसद में पीएम मोदी का संबोधन https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: कुछ देशों में 15% से ज्यादा टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, कुछ दिन पहले ही SC से ट्रंप को लगा है झटका