deltin33 Publish time Yesterday 22:27

भोजपुर में दोस्त की शादी में जा रहे युवक को सरेराह गोली मारी, फेसबुक विवाद बना वजह

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Bhojpur-News-(15)-1772038382993_m.webp

दोस्त की शादी में जा रहे युवक को सरेराह गोली मारी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिला के चरपोखरी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने सरेराह एक युवक को गोली मार दी। वारदात आरा-सासाराम हाईवे पर सेमरांव-ध्यानी टोला के बीच हुई, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर युवक की गर्दन में गोली दाग दी और फरार हो गए। घायल की पहचान 23 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है।

वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव निवासी जय गोपाल सिंह के पुत्र हैं। गोली उनकी गर्दन के दाएं भाग में लगी है। गंभीर हालत में सदर अस्पताल, आरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वाद-विवाद की बात सामने आ रही है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/Bhojpur-News-1772038429750.jpg

जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार गड़हनी थाना क्षेत्र के लहपरा गांव अपने दोस्त यशवंत की बरात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान आरा-सासाराम हाईवे पर पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।

वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की पहचान के आधार पर गिरफ्तारी में जुटी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक कर गोली मारने की बात सामने आई है।
तीन दिन पूर्व हुआ था विवाद

जख्मी चंदन कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके ही गांव के रिश्ते में लग रहे भांजे से फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर उसने उसी विवाद के कारण गोली मारे जाने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: भोजपुर में दोस्त की शादी में जा रहे युवक को सरेराह गोली मारी, फेसबुक विवाद बना वजह