HURL: रेलवे सिंदरी की औद्योगिक इकाइयों को देगा बेहतर परिवहन सुविधा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Sindri-Railway-Station-1772038229609_m.webpसिंदरी टाउन रेलवे स्टेशन।
जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व मध्य रेल की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक-पीसीओएम इंदु रानी दुबे ने बुधवार को धनबाद से सिंदरी टाउन और पाथरडीह के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। डीआरएम अखिलेश मिश्र की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन की सुगमता, सिग्नलिंग व्यवस्था और संरक्षा मानकों की अनुपालन की समीक्षा की।
संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किया। गोलकडीह साइडिंग, वाशरी प्लांट पाथरडीह, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड-हर्ल सिंदरी तथा एसीसी लिमिटेड के अधिकारियों से मिल कर रैक की उपलब्धता और परिवहन सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं पर चर्चा की।
पीसीओएम ने कहा कि हर्ल समेत सिंदरी की औद्योगिक इकाईयों को समय पर रैक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पाथरडीह स्टेशन एवं पैनल रूम का निरीक्षण किया। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]