पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: पूरे परिसर में हाई अलर्ट, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड टीम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/HC-1772031974579_m.webpहाईकोर्ट को बम से उड़ाने की ईमेल से धमकी मिली (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और एंटी-सबोटाज टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं।
अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद कोर्ट परिसर को एहतियातन घेर लिया गया। एंटी-सबोटाज टीमों द्वारा कोर्ट रूम्स और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं।
फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में प्रवेश और आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल भी ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]