त्रिवेणी कनाल पर पक्की सड़क से बदलेगा इलाका, तीन विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का होगा सीधा संपर्क
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Road-construction-1772026670050_m.webpRaxaul Connectivity Project: बल्कि खेती-किसानी, रोजगार और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Infrastructure: त्रिवेणी कनाल के दक्षिणी तटबंध पर अब पक्की सड़क का निर्माण होने जा रहा है, जिससे वर्षों से जर्जर और कच्चे रास्ते की समस्या खत्म हो जाएगी।
इस सड़क के बन जाने से नरकटिया, सुगौली और रक्सौल विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गांवों का रक्सौल अनुमंडल मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि खेती-किसानी, रोजगार और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।
अब तक त्रिवेणी कनाल के किनारे बनी कच्ची सड़क बरसात के दिनों में पूरी तरह चलने लायक नहीं रहती थी। आसपास के गांवों के लोगों को सड़क होते हुए भी दूसरे रास्तों से लंबी दूरी तय कर रक्सौल पहुंचना पड़ता था।
खासकर नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के नरकटिया बाजार और आसपास के गांवों के लोगों को अनुमंडल मुख्यालय जाने के लिए छह से सात किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। पक्की सड़क बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सड़क निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सड़क के निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 527डी पर स्थित गम्हरिया चौक से श्यामपुर-लखौरा मुख्य मार्ग होते हुए गम्हरिया बाजार तक सीधा रास्ता उपलब्ध हो जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों के लोग कम समय में रक्सौल पहुंच सकेंगे।
29 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
त्रिवेणी कनाल पर करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत बंगरी और दुधौरा नदी पर पुल का भी निर्माण होगा।
वर्षों से जर्जर इस कच्ची सड़क के पक्की होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। यह कार्य विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के प्रयासों से शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
यह सड़क रक्सौल प्रखंड के गम्हरिया चौक से आदापुर प्रखंड के गम्हरिया बाजार को जोड़ती है। नहर की खुदाई के समय से ही यह मार्ग कच्चा था, जो अब पक्की सड़क में तब्दील होगा।
इससे सुगौली विधानसभा के रामगढ़वा प्रखंड के चड़वा, मझरिया, बेलहिया, मुसहरी, चंपापुर के साथ रक्सौल विधानसभा के आदापुर प्रखंड के चैनपुर, बरवाडीह, लक्ष्मीपुर पोखरिया, विशुनपुरवा, बनहड़वा, कलवारी, मझरिया, गम्हरिया और छौड़ादानो प्रखंड के नरकटिया, रामपुर सहित दर्जनों गांव सीधे जुड़ेंगे।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सड़क के बन जाने से सिंचाई विभाग को भी नहर की देखरेख में सुविधा मिलेगी और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। कुल मिलाकर त्रिवेणी कनाल पर बनने वाली यह पक्की सड़क क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक अहम कदम साबित होगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]