अस्पताल में ताला, दर्द से तड़पती महिला का ओटले पर प्रसव... खरगोन में PHC की लापरवाही ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/child-delivery-21595-1772025891360_m.webpमहिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म (प्रतीकात्मक चित्र)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के दावों के बीच जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बुधवार अलसुबह खरगोन जिले के शिवना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को अस्पताल बंद मिला। मजबूरन परिजनों ने अस्पताल भवन के ओटले पर ही प्रसव कराया, जहां नवजात बच्ची ने जन्म लिया। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक कोई स्वास्थ्यकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
सुबह 6 बजे अस्पताल पर ताला
ग्राम तेड निवासी रविंद्र भूरिया अपनी गर्भवती पत्नी बाईसूबाई को सुबह करीब 6 बजे शिवना PHC लेकर पहुंचे थे। अस्पताल बंद था और स्टाफ से संपर्क नहीं हो सका। साथ आई महिलाओं ने प्रसव कराया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्टाफ की कमी और अवकाश की स्थिति
जानकारी के अनुसार केंद्र पर एएनएम के चार पद स्वीकृत हैं, जिनमें दो रिक्त हैं। शेष दो में से एक एएनएम 14 फरवरी से अवकाश आवेदन देकर अनुपस्थित है, जबकि उसका अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। दूसरी एएनएम मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक अवकाश पर थीं, हालांकि वे पिछले दिनों से अकेले लगातार ड्यूटी कर रही थीं। अस्पताल में फार्मासिस्ट और गार्ड का भी अभाव बताया गया है।
यह भी पढ़ें- MP बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पीथमपुर के परीक्षा केंद्र में मचा हड़कंप
जांच दल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच दल शिवना पहुंचा। दल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रजीत सांवले, बीएमओ डॉ. दीपक शस्त्रे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लखन अखाड़े और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु अग्रवाल शामिल रहे।
डॉ. सांवले के अनुसार प्रसूता और नवजात की जांच की गई। नवजात स्वस्थ है, जबकि प्रसूता को हल्का बुखार होने पर प्राथमिक उपचार देकर एहतियातन जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहले भी सामने आ चुकी घटनाएं
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है।
[*]पिछले साल 5 अक्टूबर को बड़वाह क्षेत्र में जननी एक्सप्रेस समय पर नहीं पहुंचने पर प्रसूता को बाइक से ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव हो गया था।
[*]30 जुलाई 2023 को भगवानपुरा ब्लॉक के वन ग्राम सिरवेल में उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ओटले पर खुले में प्रसव की घटना सामने आई थी।
बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि संस्थागत प्रसव को लेकर बनाई गई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अभी भी चुनौती बना हुआ है।
शिवना प्राथमिक अस्पताल में हुई घटना की जानकारी लगते ही जिले की टीम बनाकर भेजी है। साथ ही वहां पदस्थ मेडिकल आफिसर व दो एएनएम को नोटिस दिए हैं। नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. डीएस चौहान, सीएमएचओ, खरगोन
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]