LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

5200mAh बैटरी और 8MP कैमरा वाला Infinix स्मार्टफोन से उठा पर्दा, चेक करें क्या होंगी खूबियां

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Infinixnote-1772026105903_m.webp



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix Smart 20 स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल ग्लोबल वेबसाइट पर लाइव हो गया है। इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। इनफिनिक्स का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर के साथ आता है। इसके डिजाइन की बात करें तो इस फोन की थिकनेस सिर्फ 7.7mm है।
Infinix Smart 20 की खूबियां



   प्रोसेसर
   MediaTek Helio G81 Ultimate (Octa-core)


   डिस्प्ले
   6.78“ HD+ IPS LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 700 nits


   मेमोरी
   4GB RAM (8GB तक एक्सटेंडेड) | 64GB/128GB स्टोरेज


   रियर कैमरा
   8MP AI Cam (f/2.0) डुअल फ़्लैश के साथ


   फ्रंट कैमरा
   8MP (f/2.0)


   बैटरी और चार्जिंग
   5200mAh | 10W चार्जर (15W सपोर्ट), 5W रिवर्स चार्जिंग


   ऑपरेटिंग सिस्टम
   XOS 16 (Android 16)


   नेटवर्क
   4G/3G/2G सपोर्ट


   सुरक्षा रेटिंग
   IP64 (Splash & Dust Resistance)


   सेंसर और कनेक्टिविटी
   NFC, Infrared Blaster, Fingerprint, 3.5mm Jack




Infinix Smart 20 स्मार्टफोन में 6.78-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। HD+ रेजोल्यूशन वाले इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन मल्टीपल रिफ्रेश रेट 45Hz, 60Hz, 90Hz, और 120Hz सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स है। इसके साथ ही यह डायनमिक बार और Always-On Display जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इनफिनिक्स के इस फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया है। फोन में 4GB की रैम दी है। वर्चुअल रैम के सपोर्ट से इसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें microSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया है। इसकी मदद से फोन की स्टोरेज 2टीबी तक बढ़ाई जा सकता है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी है, जो 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/Infinixnote123-1772026719888.jpg

इनफिनिक्स का Smart 20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस XOS 16 पर रन करेगा। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया है, जो डुअल फ्लैश सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन NFC और टच ट्रांसफर, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यह फोन अल्ट्रालिंक ऑफलाइन कॉम्यूनिकेशन नेटवर्क भी सपोर्ट करता है। इसमें USB Type-C पोर्ट, OTG, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, DTS ऑडियो, IR ब्लास्टर और IP64-रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Infinix Smart 20 की कीमत

Infinix Smart 20 स्मार्टफोन को शैडो ब्लैक, पोराइज टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउडलाइन ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए लाया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इस फोन की कीमत और सेल डेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं है।

यह भी पढ़ें- 6,500mAh बैटरी वाले दमदार 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: 5200mAh बैटरी और 8MP कैमरा वाला Infinix स्मार्टफोन से उठा पर्दा, चेक करें क्या होंगी खूबियां