ENG vs PAK: इंग्लैंड से हार के बाद ऑन एयर टकरा गए पाकिस्तानी दिग्गज, मोहम्मद नवाज को लेकर हुई तीखी बहस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Saqlain-Mushtaq-Mohammad-Hafeez-1772026301374_m.webpऑन एयर हुई बहस।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार, 24 फरवरी को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दी। इसके बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा। इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद हो गया था। पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज के बीच हार के बाद ऑन-एयर तीखी बहस हुई।
ऑन एयर भिड़ गए दिग्गज
अब अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा और बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा है।
इस बीच पाकिस्तानी शो \“गेम ऑन है\“ में ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की भूमिका को लेकर सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज भिड़ गए। सकलैन का मानना था कि नवाज में बल्ले और गेंद दोनों से समान क्षमता है, वहीं हफीज का तर्क था कि उनकी मुख्य जिम्मेदारी विकेट लेना है।
दोनों के बीच की बातचीत
[*]सकलैन: “वह दोनों ही तरह का खिलाड़ी है। उसके बारे में इस तरह से बात नहीं की जा सकती।“
[*]हफीज: “उसकी पहली प्राथमिकता क्या है - बल्लेबाज या गेंदबाज?“
[*]सकलैन: “मुझे लगता है कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में समान रूप से अच्छा है।“
[*]हफीज: “तो फिर उसे नंबर 5 पर क्यों नहीं खिलाया जाता?“
[*]सकलैन: “उसे खिलाया गया है। जब मैं पाकिस्तान टीम में था, तो मैंने उसे नंबर 5 पर बल्लेबाजी करवाई थी। उसमें क्षमता है।“
[*]हफीज: “तो क्या वह ऐसा बल्लेबाज है जो गेंदबाजी भी कर सकता है? उसकी प्राथमिकता क्या है? मैंने पाकिस्तान के लिए ऑलराउंडर के रूप में खेला है, लेकिन मेरा मुख्य काम बल्लेबाजी था। नवाज के लिए यह गेंदबाजी है। अगर वह यह नहीं कर सकता, तो वह टीम में रहने लायक नहीं है।“
BIG FIGHT BETWEEN SAQLAIN MUSHTAQ AND HAFEEZ
Saqlain tried to defend his son-in-law Shabad Khan
Hafeez asked - “Why is he in the team? What has he done for the team, he is a run-machine with ball?
- The most heated argument after Pakistan loss pic.twitter.com/Z2fTO39ldO — Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 25, 2026
इंग्लैंड सेमीफाइनल में
पाकिस्तान को सुपर-8 का मैच बारिश में धुल गया था, ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए थी। हालांकि, इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अब दूसरे ग्रुप से न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका तीनों ही सेमीफाइनल की रेस में हैं।
यह भी पढ़ें- ENG vs PAK Weather Update: बारिश बिगाड़ेगी खेल? कैसा रहेगा पल्लेकेले का मौसम
यह भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Final Scenario: ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? बारिश की उलझन ने सभी टीमों की टेंशन बढ़ाई https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]