दिल्ली से दो घंटे विलंब, मुंबई से 18 मिनट लेट-दरभंगा की फ्लाइट्स बनी पहेली
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/darbhanga-airport-1772024963509_m.webpयह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को बुधवार को फ्लाइट टाइमिंग का नया चैलेंज झेलना पड़ा। दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दो घंटे से अधिक देर से पहुंची, जबकि मुंबई की उड़ान 18 मिनट लेट रही।
वहीं, कुछ अन्य फ्लाइट्स समय से पहले या थोड़ी देर से पहुंची। इस उलझन भरी उड़ान तालिका ने यात्रियों को हैरानी में डाल दिया और एयरपोर्ट पर इंतजार का नया अनुभव पेश किया, जिससे यह दिन फ्लाइट्स की पहेली बनकर रह गया।
विलंब से पहुंची दिल्ली की स्पाइसजेट की फ्लाइट
दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दो घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। इससे आने व जानेवाले यात्रियों को परेशानी हुई। दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से पांच मिनट विलंब से 12:05 में पहुंची।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 20 मिनट पहले पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से 18 मिनट विलंब से 1:03 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 1:30 से दो घंटा आठ मिनट विलंब से 4:38 में पहुंची।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से नौ मिनट विलंब से 2:14 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई390 निर्धारित समय 3:10 से छह मिनट पहले पहुंच गई। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]