यमुनानगर में कर्ज के जाल में फंसी महिला, सुनार ने ब्याज के नाम पर हड़पे जेवर और मोबाइल; खाली कागजातों पर भी कराए दस्तखत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Yamunanagar-news-(5)-1772025113179_m.webpसुनार पर 2.30 लाख के बदले सात लाख वसूलने का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सरस्वती नगर के एक सुनार पर ब्याज पर 2.30 लाख रुपये देकर लगभग सात लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि ब्याज पर रकम देने के दौरान गिरवी रखे गए गहने, मोबाइल, खाली कागजात और चेक भी वापस नहीं किए गए।
यह घटना वर्कशाप रोड पर गुरु तेग बहादुर चौक के पास हुई, जिसके बाद एसपी के नाम दी शिकायत पर संबंधित फर्कपुर थाने में पुलिस ने सुनार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती नगर निवासी गुरविंद्र कौर ने बताया कि उसे 2.30 लाख रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उसने सोने-चांदी के गहनों बेचने का निर्णय लिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंबाला जिले के धीन निवासी सुनार अमित कुमार से हुई। अमित ने उसे गहनों को न बेचकर एक प्रतिशत ब्याज पर पैसे लेने की सलाह दी। उसने अमित की बातों में आकर अपने गहने उसे दे दिए।
इसके बाद अमित ने उसे अपनी दुकान पर बुलाया, वहां उसका बेटे सिमरनजीत सिंह भी साथ था। अमित ने कहा कि उसे यमुनानगर में किसी अन्य सुनार से पेमेंट लेनी है और फिर उसी जूस कार्नर पर मिलना होगा।
अगले दिन जूस कार्नर पर अमित ने बताया कि गहनों की कीमत 1.80 लाख रुपये है। यदि 2.30 लाख रुपये चाहिए, तो 50 हजार रुपये का सामान गिरवी रखना होगा। इस दौरान बेटे के पास मौजूद एप्पल का फोन, खाली कागजात और चेक भी लिए गए।
किन्हीं कारणों से वह दो माह का ब्याज नहीं दे पाया। जब उसने बकाया पूछा तो अमित ने पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने की बात कही और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसके कागजात और चेक का दुरुपयोग कर झूठे केस में फंसा देगा।
इस डर से उसने हर माह अमित को एक लाख रुपये दिए। कुल 2.30 लाख रुपये देने के बाद भी अमित ने गहने, मोबाइल और अन्य दस्तावेज वापस नहीं किए और 5 लाख 4400 रुपये बकाया बता दिया। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]