LHC0088 Publish time 2026-2-25 18:27:02

लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथियां घोषित, 11 मार्च से पांच दिन होगा मतदान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Lko-Bar-Association-Dainik-Jagran--1772024626640_m.webp

लखनऊ बार कौंसिल



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राज्य बार कौंसिल के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। पांच दिवसीय बार कौंसिल के लिए होने वाले चुनाव में मतदान 11 मार्च से प्रारंभ होकर 15 मार्च तक चलेगा।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ परिसर में मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के 16 फरवरी के आदेश के अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। हाईपॉवर इलेक्शन कमेटी के निर्देशानुसार मतदान पांच दिनों तक चलेगा।

लखनऊ बेंच के आडिटोरियम हॉल, अवध बार एसोसिएशन कैंटीन के पास मतदान स्थल निर्धारित किया गया है। अवध बार एसोसिएशन लाइब्रेरी के पास हॉल में भी मतदान की व्यवस्था रहेगी।

निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी। सभी प्रत्याशियों एवं अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण सहयोग की विशेष अपील की गई है। चुनाव पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में मतदान सम्पन्न होगा। लखनऊ जनपद के अधिवक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथियां घोषित, 11 मार्च से पांच दिन होगा मतदान