माछीवाड़ा में नशा तस्कर पर शिकंजा; 1.27 करोड़ की संपत्ति जब्त, घर-जमीन और कार अटैच
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Ludhiana-Case-Register-1772023279269_m.webpप्रॉपर्टी को अटैच करते हुए पुलिस टीम।
जागरण संवाददाता, श्री माछीवाड़ा साहिब। पंजाब के माछीवाड़ा साहिब में बुधवार को पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपित जसदेव सिंह उर्फ जस्सा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करीब 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही।
डीएसपी समराला तरलोचन सिंह की अगुआई में पुलिस टीम आरोपित के घर पहुंची। वहां उसकी संपत्ति अटैच करने संबंधी नोटिस चस्पा किया गया। अटैच की गई संपत्ति में 11 मरले में बना उसका रिहायशी मकान, आठ कनाल जमीन और एक नई कार शामिल है। पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति नशे के धंधे से अर्जित की गई है।
यह भी पढ़ें- गुरुदासपुर में ट्रैफिक इंचार्ज बटाला को वीडियो शूट करना पड़ गया महंगा, विभागीय जांच शुरु
आरोपित के खिलाफ 5 मामले दर्ज
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि जसदेव सिंह पर नशा तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2015 में 12 किलो भुक्की, 2017 में 250 ग्राम अफीम और आठ किलो भुक्की, तथा 2025 में पांच ग्राम, 21.90 ग्राम हेरोइन और 4100 रुपये ड्रग मनी बरामदगी के मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने अवैध तरीके से नशा बेचकर संपत्ति बनाई है।
यह भी पढ़ें- अकाली दल के चुनाव चिन्ह तकड़ी पर संकट, पुनर्सुरजीत गुट ने आयोग में ठोका दावा, बढ़ी सियासी हलचल
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान थाना प्रमुख पवित्र सिंह और फाइनेंस अधिकारी गगनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि संपत्ति अटैच करने जैसी कार्रवाई के साथ-साथ बड़े नेटवर्क तक पहुंचना भी जरूरी है, ताकि जड़ से नशे के कारोबार को खत्म किया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कपूरथला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पिस्टल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; अवैध हथियार नेटवर्क की जांच तेज https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]