दीनबंधुआ गोली मरले बा ए भइया...; पेट में गोली, फिर भी हिम्मत नहीं टूटी, एंबुलेंस में दुल्हन ने बताया हमलावर का नाम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Bride-1772023010251_m.webpजयमाल के दौरान ही दुल्हन को मारी गई गोली।
जागरण संवाददाता, बक्सर। दीनबंधुआ गोली मरले बा, ए भइया... एकतरफा प्रेम में सनकी युवक की गोली का शिकार बनने वाली आरती ने इस खौफनाक हादसे के बाद भी अपना हौसला कमजोर नहीं होने दिया।
पेट में गोली लगने के बाद भी उसने गोली चलाने वाले युवक की पहचान अपने परिवार को साफ शब्दों में बता दी। इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जो बक्सर से वाराणसी ले जाने के दौरान घरवालों ने रास्ते में एंबुलेंस में पीड़िता से सवाल करते बनाया है।
घायल अवस्था में बताया गोली मारने वाले का नाम
वीडियो में आरती से कोई पूछ रहा है कि के गोली मरले बा, उसके जवाब में दुल्हन आरती यही जवाब देती है। इस मामले में आरोपित युवक पहचान होने के बाद भी अब तक फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में आपरेशन के जरिए आरती के पेट में फंसी गोली निकाल ली गयी है। साथ ही उसका आधिकारिक बयान रिकार्ड करने के लिए बक्सर पुलिस वाराणसी रवाना हो गई है।
घरवालों के अनुसार घटना का आरोपित दीनबंधु उनके पड़ोस के ही रामाशंकर मल्लाह के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र है।
शुरू से खराब संगति थी दीनबंधु की
पिता रामाशंकर मल्लाह खेतीबारी और मछली मारकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दीनबंधु से बड़े दोनों भाई विद्यासागर और चंदन पिता के काम में हाथ बंटाते हैँ, जबकि सबसे छोटे दीनबंधु की शुरू से ही सोहबत खराब रही है।
पुलिस के अनुसार 2021 में उसे शराब तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जहां से कुछ ही दिनों के बाद छूटकर बाहर आने के बाद फिर उसी धंधे मेंं लग गया था, साथ ही असामाजिक तत्वों के बीच ही उसका समय बीतता था।
इधर दुल्हन आरती के पिता समेत अन्य घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी का किसी से कोई प्रेम संबंध नहीं था। यदि पहले से ऐसा कुछ होता तो एकबार भी उसने शादी से इनकार तो किया होता।
शादी तय होने के बाद से ही वह इसको लेकर काफी खुश थी और हंसी-खुशी शादी की तैयारियों में परिवार को सहयोग दे रही थी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/Police-1772023077167.jpg
(घटनास्थल पर जांच को पहुंचे एसपी और एसडीपीओ के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी)
दीनबंधु के घरवालों को पहले से थी जानकारी
गोली मारने के आरोपित दीनबंधु के फरार होने के बाद उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में लगी है। अपने बयान में दीनबंधु का पिता रामाशंकर मल्लाह एक तरफा प्रेम होने की संभावना से इंकार कर रहा है।
वहीं ग्रामीण सूत्रों की माने तो विगत कुछ महीनों से परिवार को इस बात की आशंका थी कि दीनबंधु कहीं कोई गलत हरकत न कर दे लिहाजा घरवाले बराबर उसकी हरकतों पर निगाह रख रहे थे।
चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी दुल्हन आरती
चौसा में जयमाल के दौरान गोली का शिकार हुई आरती अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी थी। प्लम्बर का काम करते हुए परिवार की जीविका चलाने वाले पिता सीमित आमदनी के बीच किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर पाते थे।
गरीबी से गुजर रहे परिवार के बेटी की शादी काफी कठिनाइयों के बीच किसी तरह संपन्न कराई जा रही थी। पिता नंदजी चौधरी ने बताया कि अगस्त 2025 में ही बलिया के सुरेमनपुर में लड़की का विवाह तय हुआ था।
शादी के दौरान तिलक चढ़ाने की रस्म भी नहीं की गई थी। 18 फरवरी को हल्दी धान बांटकर तिलक की रस्म पूरी कर ली गई थी और उसके बाद सीधे शादी हो रही थी।
दोनों पक्ष के बीच भूमि का मामला आ रहा सामने
दुल्हन के घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के पिता नन्दजी चौधरी के भाई शिवजी चौधरी और आरोपित दीनबंधु के पिता रामाशंकर चोधरी के बीच डेढ़ कटठा जमीन का मामला चल रहा था।
हालांकि, बाद में दोनों पक्ष के बीच आधा-आधा बंटवारा हो चुका था। इस बीच शादी की तैयारियों को देखते हुए रामाशंकर चौधरी ने शिवजी चौधरी से अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए भी कहा था। हालांकि, इस बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच कोई विवाद होने की बात सामने नहीं आई है।
घटनास्थल बनी पुलिस छावनी
इस घटना के बाद सबसे पहले घटनास्थल पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहंची वहीं जानकारी मिलने के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने पहुंचकर जांच की कमान संभाल ली।
इस बीच पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस फिलहाल आरोपित दीनबंधु की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
युवती की मौत की अफवाह उड़ते ही माहौल गरमाया
गोली से जख्मी आरती को घटना के बाद इलाज के लिए वाराणसी भर्ती कराया गया है। बीच में एक बार युवती की मौत की अफवाह उड़ते ही माहौल गरमा गया। हालांकि किसी अनहोनी से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]