EMRS Tier-II Exam Date 2026: टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी जानकारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/emrs-1772021989031_m.webpEMRS Tier-II Exam Date 2026: यहां देखें कब शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की ओर से टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार टियर-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। अब वे उम्मीदवार टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-2 की परीक्षा मार्च माह में आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी के लिए एक सुनियोजित रणनीति बना सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
ईएमआरसी की ओर से टीचिंग एवं नॉन टीचिंग की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22, 23, 24 और 25 मार्च, 2026 को कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
ईएमआरसी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पी प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी किया गया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 7267 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रिंसिपल के कुल 225 पद, टीजीटी के कुल 3962 पद, पीजीटी के कुल 1460 पद, स्टाफ नर्स के कुल 550 पद, हॉस्टल वार्डन के कुल 635 पद, अकाउंटेंट के कुल 61 पद, जेएसए के कुल 228 पद और लैब अटेंडेंट के कुल 146 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट अगले माह होगा जारी, कॉपियों की जांच 27 फरवरी से होगी स्टार्ट https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]