ऊधमपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Drugs-In-Jammu-Kashmir-1772021634464_m.webpऊधमपुर रौंदोमेल पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत ऊधमपुर जिला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस पोस्ट रौंदोमेल की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.08 ग्राम हेरोइन बरामद की।
जानकारी के अनुसार रौंदोमेल चौकी पुलिस टीम नाका प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मनवाल से ऊधमपुर आ रही एक मोटरसाइकिल नंबर जेके14बी-9739 को रोककर जांच की गई।
पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपनी पहचान श्रवण गुप्ता उर्फ शारुन पुत्र परशोत्तम गुप्ता निवासी सतैनी उधमपुर तथा पीछे बैठे युवक ने अपनी पहचान शुभम पराशर उर्फ कोबरा पुत्र रबिंदर शर्मा निवासी रौंदोमेल के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने के दौरान शुभम पराशर के कब्जे से 5.80 ग्राम तथा श्रवण गुप्ता के कब्जे से 2.28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हेरोईन को जब्त कर लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई शुरु कर दी है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]