Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट अगले माह होगा जारी, कॉपियों की जांच 27 फरवरी से होगी स्टार्ट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/bihar-board-12th-result-2026-1772020985988_m.webpBSEB Bihar Board 12th Result 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12th) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक राज्य में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर करवाया गया। एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन सभी स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से प्रतिवर्ष रिजल्ट मार्च महीने में जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी परिणाम मार्च महीने के तीसरे या अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी कर दिया जायेगा।
कड़ी निगरानी में 27 फरवरी से स्टार्ट होगा मूल्यांकन
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच 27 फरवरी से स्टार्ट हो रही है। इस बार कॉपियों की कड़ी निगरानी में की जाएगी। हर मूल्यांकन सेंटर पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी ताकी पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन प्रक्रिया को संपन्न करवाया जा सके। केंद्र पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
रिजल्ट जारी होने पर इस तरीके से कर सकेंगे चेक
[*]बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
[*]इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परिणाम घोषित किये जाने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो भी छात्र राज्य में टॉप पोजीशन हासिल करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/bihar-board-12th-result-1772021211423.jpg
पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य
छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ध्यान रखें कि थ्योरी एवं प्रैक्टिकल में अलग अलग पास होना जरूरी है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होगा वे रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन करके इसमें शामिल हो सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- आधुनिक पनडुब्बी के जनक जॉन फिलिप हॉलैंड ने एक उपन्यास के विचार से बसा दिया सबमरीन का संसारhttps://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]