गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए अजब करतूत, प्रेमिका का इंटरव्यू रुकवाने के लिए युवक ने कंपनी को भेजी बम से उड़ाने की फर्जी धमकी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/hhh-(47)-1772016154838_m.webpगुरुग्राम में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का नई कंपनी में इंटरव्यू रद्द कराने के लिए कंपनी को फर्जी बम धमकी ईमेल भेजा। जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अपनी गर्लफ्रेंड का नई कंपनी में इंटरव्यू कैंसिल करवाने के लिए एक युवक ने कंपनी के ईमेल एड्रेस पर बम की नकली धमकी भेजी। दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। सुशांत लोक थाना पुलिस और साइबर पुलिस ने जांच कर आरोपी को ढूंढ निकाला और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 29 साल के अनिकेत पाल के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के बल्लीगंज का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि उसने लंदन से LLM किया है और अभी गुरुग्राम के DLF इलाके में किराए पर रहकर एक प्राइवेट कंपनी के लिए कानूनी मामले देखता है।
आरोपी डेढ़ साल से गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ रिलेशनशिप में था। कुछ समय से दोनों में अनबन चल रही थी। सोमवार को युवक को पता चला कि महिला गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर 43 में होराइजन सेंटर में द कॉर्पोरेट एज में इंटरव्यू देने जा रही है। दूसरी कंपनी में उसका इंटरव्यू न हो और वह उससे दोबारा बात न कर पाए, इसके लिए उसने मंगलवार को कंपनी के ईमेल एड्रेस पर बम की नकली धमकी भेजी।
IP एड्रेस के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
ACP DLF विकास कौशिक ने बताया कि मंगलवार को कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद, रिप्रेजेंटेटिव ने सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच की। मौके की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और HDRF को बुलाया गया।
पुलिस टीम को कोई बम नहीं मिला। इसके बाद, साइबर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले के IP एड्रेस और दूसरी जानकारी की जांच की। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे बुधवार को सेक्टर 31 से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। आरोपी के क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
यह भी पढ़ें: \“दिल्ली में नफरत और भेदभाव की कोई जगह नहीं\“, नॉर्थ ईस्ट की युवतियों को मिलीं CM रेखा गुप्ता; मिला फुल सपोर्ट https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]