cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई का मौका, RTE के तहत 10 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Indian-Student-(4)-1772016141028_m.webp

प्राइवेट स्कूलों में 10 मार्च तक RTE एडमिशन। एआई जनरेटेड फोटो



जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार के गया जिले के हजारों अभिभावकों के लिए सोमवार का दिन उम्मीद और खुशी लेकर आया। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए आयोजित लाटरी में 4544 बच्चों का चयन किया गया।

जिला शिक्षा कार्यालय में पूरी पारदर्शिता के साथ लाटरी प्रक्रिया संपन्न हुई और चयनित बच्चों को विद्यालय भी आवंटित कर दिए गए। जिले में शिक्षा विभाग से निबंधित 597 निजी विद्यालय हैं, जहां कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है।

सत्र 2026-27 के लिए ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से 9575 बच्चों ने आनलाइन पंजीयन कराया था। इनमें से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) द्वारा जांच के बाद 9050 आवेदन स्वीकृत किए गए।

इन्हीं स्वीकृत आवेदनों में से लाटरी के माध्यम से 4544 बच्चों का चयन हुआ। अब चयनित बच्चों को आवंटित विद्यालय में अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर नामांकन कराना होगा। शिक्षा विभाग ने नामांकन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चयनित बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सत्र 2025-26 में 4321 बच्चों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 2594 बच्चों का चयन लाटरी के माध्यम से हुआ था।

वहीं, इस वर्ष 9575 आवेदन प्राप्त हुए और 4544 बच्चों को चयनित कर विद्यालय आवंटित किया गया। इससे स्पष्ट है कि अभिभावकों में आरटीई के प्रति जागरूकता बढ़ी है और अधिक परिवार इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं।


शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें अलाभकारी एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। बीईओ द्वारा सत्यापन के बाद शेष पात्र आवेदनों पर निष्पक्ष लाटरी की गई। चयनित बच्चे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने आवंटित विद्यालय में नामांकन अवश्य करा लें, ताकि वे निशुल्क शिक्षा का लाभ उठा सकें। -कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी।


https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई का मौका, RTE के तहत 10 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन