Chikheang Publish time 3 hour(s) ago

CBSE Board Exam: 10वीं के विज्ञान के पेपर में इन सवालों को देख उलझ गए बच्चे, बदले पैटर्न पर आया प्रश्न पत्र

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/CBSE-Board-Exam-1772014696495_m.webp

बदले पैटर्न पर आया प्रश्न पत्र- प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं के छात्रों की विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें केस बेस्ड सवालों ने जहां परीक्षार्थियों काे उलझाया, वहीं बाकी प्रश्न आसान रहे। न्यू एंजिल्स से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया।

जिले के सात परीक्षा केंद्रों क्रमशः न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, आत्रेय एकेडमी, संस्कार ग्लोबल स्कूल, डाल्फिन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, जे एम जी पब्लिक स्कूल कालाकांकर और आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज में सकुशल संपन्न हुई।

इस परीक्षा में जिले के 47 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कुल पंजीकृत 4423 परीक्षार्थियों में से 4389 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 34 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इस बार से सीबीएसई ने 10 वीं साइंस पेपर का पैटर्न बदल दिया है।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बीके सोनी ने बताया कि महत्वपूर्ण यह रहा कि टर्न के हिसाब से ही स्टूडेंट्स को सवालों के जवाब देने थे। बदले हुए पैटर्न के अनुसार 10 वीं साइंस के प्रश्नपत्र में बायोलाजी , केमिस्ट्री और फिजिक्स को तीन अलग सेक्शन में बांटा गया था।

यदि कोई छात्र किसी सेक्शन के सवाल किसी दूसरे सेक्शन में साल्व कर देता है तो उसे जांचा नहीं जाएगा। कुल प्रश्न पत्र 80 अंकों का था। न्यू एंजिल्स से परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के अनुसार विज्ञान का पेपर आसान तथा एनसीईआरटी किताब से लिया गया था।

केस बेस्ड प्रश्न थोड़े मुश्किल थे, मगर कुल मिलाकर 10 वीं कक्षा का विज्ञान का पेपर एकदम संतुलित रहा। अच्छे नंबर की उम्मीद सबने जाहिर की। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेयरपर्सन डा. शाहिदा ने बताया कि कक्षा 10 वीं की अगली परीक्षा 27 फरवरी को कंप्यूटर की होगी। 26 फरवरी को 12 वीं की भूगोल की परीक्षा होगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: CBSE Board Exam: 10वीं के विज्ञान के पेपर में इन सवालों को देख उलझ गए बच्चे, बदले पैटर्न पर आया प्रश्न पत्र