Odisha Corruption Case: खनन विभाग के अधिकारी के फ्लैट से मिले ₹4 करोड़, ट्रॉली बैग में ठूंसे हुए थे कैश, जांच में हुआ खुलासा
Odisha Corruption Case: ओडिशा में खनन विभाग के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि खान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रता मोहंती के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से कुल 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। नोटों के बंडल कथित तौर पर ट्रॉली बैग में भरकर रखे गए थे। बता दें कि मोहंती को मंगलवार रात विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने आगे बताया कि राज्य की एंटी-करप्शन एजेंसी द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है।रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए
अधिकारियों ने आगे बताया कि मोहंती को एक लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के बदले में कथित तौर पर 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद, विजिलेंस टीम ने उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट, भद्रक जिले में उनके पैतृक घर और कटक स्थित उनके कार्यालय में एक साथ तलाशी ली।
संबंधित खबरें
गोवा में किराए की थार से मारी टक्कर...एक शख्स की मौत, लोगों ने लगाया सीट बदलने का आरोप अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:01 PM
IDFC First Bank Fraud Case: ₹590 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 4 लोग गिरफ्तार अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 12:58 PM
PM Modi Israel Visit: इजरायल के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- \“रणनीतिक साझेदारी को मिलेंगे नए लक्ष्य\“ अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 12:02 PM
फ्लैट से मिले चार करोड़ रुपये
भुवनेश्वर वाले फ्लैट की तलाशी के दौरान अधिकारियों को ट्रॉली बैग में नोट मिले। जब इन नोटों की गिनती की गई तो कुल रकम चार करोड़ रुपये निकली। इसके अलावा, मोहंती के कार्यालय के दराज से 1.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं, अब तक बरामद की गई अन्य संपत्तियों में भुवनेश्वर में एक आलीशान दो मंजिला मकान और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है।
टूटा पुराना रिकॉर्ड
अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एजेंसी द्वारा इससे पहले सबसे अधिक नकद राशि 3.4 करोड़ रुपये थी, जो 7 अप्रैल, 2022 को गंजाम जिले के लघु सिंचाई प्रभाग में एक सहायक अभियंता के आवास से बरामद की गई थी।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Murder: पड़ोसी ने सोते समय परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला, 9 साल के मासूम समेत तीन की मौत
Pages:
[1]