deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

हरियाणा: रोहतक के सांपला में खूनी संघर्ष, शराब पीते समय हुआ झगड़ा; साथी ने गैस सिलेंडर से सिर कुचलकर की मजदूर की हत्या

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Murder-(6)-1772005113733_m.webp

रोहतक में झगड़े में मजदूर की हत्या (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, रोहतक। सांपला क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे दो मजदूरों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपित वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी दीपू के रूप में हुई है। वह बिहार के मधुबनी निवासी सिकंदर यादव के साथ दहकौरा रोड स्थित एक किराए के कमरे में रहता था। पुलिस के अनुसार शनिवार रात दोनों अपने एक अन्य साथी विपिन के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान सिकंदर यादव ने कमरे में रखा छोटा गैस सिलेंडर उठाकर दीपू के सिर पर दे मारा। गंभीर चोट लगने से दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जबकि तीसरा साथी भी वहां से चला गया। सुबह जब मकान मालिक कमरे पर पहुंचा तो घटना का पता चला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हरियाणा: रोहतक के सांपला में खूनी संघर्ष, शराब पीते समय हुआ झगड़ा; साथी ने गैस सिलेंडर से सिर कुचलकर की मजदूर की हत्या