Top Silver ETF: बस 100 रुपये और खरीद लेंगे चांदी, 3 साल में किस सिल्वर फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Silver-ETF-1772000088696_m.webpनई दिल्ली। आज चांदी का दाम अपनी चरम सीमा पर है। चांदी में बीते साल से ऐसी तेजी आई कि ये निवेशकों का पसंदीदा विकल्प बन गया। आज हर कोई चांदी में निवेश तो करना चाहता है, लेकिन कर नहीं पा रहा। क्योंकि इसकी कीमत आज लाखों में पहुंच गई।
इस डिजिटल जमाने में आप चांदी में 100 रुपये में भी निवेश कर सकते हैं। आप सिल्वर ईटीएफ (Top Silver ETF के जरिए आसानी से 100 रुपये में चांदी खरीद सकते हैं। चलिए सबसे पहले उन सिल्वर ईटीएफ की बात कर लेते हैं कि जिन्होंने 3 साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
आप इन सभी में 100 रुपये एसआईपी के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं। आप चाहे तो लमसम भी निवेश कर सकते हैं। अब जानते हैं कि सिल्वर ईटीएफ क्या है और ये कैसे डिजिटल चांदी खरीदने जैसा है?
फंड
रिटर्न
एनएवी
एसआईपी
HDFC सिल्वर ईटीएफ एफओएफ
57.06%
₹43.34
100 रुपये
एक्सिस सिल्वर ईटीएफ
56.99%
₹44.82
100 रुपये
ICICI प्रू सिल्वर ईटीएफ एफओएफ
56.95%
₹40.13
100 रुपये
निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ एफओएफ
56.88%
₹39.99
100 रुपये
आदित्य बिड़ला एसएल सिल्वर ईटीएफ एफओएफ
56.61%
₹40.73
--
Silver ETF क्या है?
सिल्वर ईटीएफ एक तरह का कमोडिटी बेस फंड है। इसके जरिए निवेशक फिजिकल चांदी को खरीदे बिना, निवेश कर सकते हैं। सिल्वर ईटीएफ को आप शेयर्स की तरह ही खरीद और बेच भी सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।
सिल्वर ईटीएफ के बदले आपको यूनिट अलॉट की जाती है। यूनिट की वैल्यू चांदी में आई बढ़ोतरी या गिरावट पर निर्भर करती है। एक साल में जितना रिटर्न आपको किसी फिजिकल चांदी से मिलता है। उतना ही रिटर्न आप ईटीएफ में निवेश करके भी कमा सकते हैं।https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]