राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद बाह की राजनीति में चर्चाओं का दौर... क्या पूर्व मंत्री की बहन को लाना चाहते हैं सांसद चाहर?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/mp-rajkumar-chahar-1771999701012_m.webpदिल्ली में मुलाकात के दौरान की तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। बाह विधान सभा क्षेत्र में चुनाव से पहले ही राजनीतिक रस्साकसी शुरू हो गई है।यहां आजादी के बाद से तीन चुनावों को छोड़कर भदावर घराने के उम्मीदवार के सिर ही जीत ताज सजा।वर्तमान में भी भदावर घराने से पक्षालिका सिंह विधायक हैं।
शनिवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की बहन मधुलिका सिंह की दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रश्न उठ रहा है कि क्या सांसद राजकुमार चाहर उन्हें बाह क्षेत्र की राजनीति में लाना चाहते हैं?
दिल्ली में रक्षा मंत्री से हुई मुलाकात के बाद लगाई जा रहीं अटकलें
बाह विधान सभा क्षेत्र में भदावर घराने की धमक आजादी के बाद से ही रही है।पहले महेंद्र रिपुदमन सिंह फिर अरिदमन सिंह यहां से लगातार विधायक रहे।वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़े सांसद राजकुमार चाहर से भदावर घराने की दूरियां दिखीं थीं। बाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा के मंच पर तल्खियां सामने आई थीं।
वर्ष 2017 में चुनाव से पहले भी आई थी बाह में, कुछ समय बाद वापस
शनिवार को सांसद राजकुमार चाहर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की बहन मधुलिका सिंह और उनकी बेटी पूर्णामृता सिंह के साथ दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले। यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले तस्वीर सामने आने से हलचल
विधान सभा चुनाव से पहले यह तस्वीर सामने आने से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पूर्व मंत्री की बहन को सांसद राजकुमार चाहर बाह की राजनीति में लाना चाहते हैं। इससे पहले भी वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में मधुलिका सिंह चर्चाओं में आई थीं।उनकी मध्यप्रदेश के नरसिंह गढ़ में ससुराल है। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह से उनकी लंबे समय से तल्खी चल रही है।पूर्व में वे कुछ समय चर्चाओं में रहने के बाद वापस चली गई थीं। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]