हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू, जींद-सोनीपत ट्रैक पर दौड़ी रेलगाड़ी; देखें Photos
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/hydrozen_trains-1771999778948_m.webpकैप्शन: हाईड्रोजन ट्रन का ट्रायल शुरू (जागरण फोटो)
जागरण संवाददाता, जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे रनिंग ट्रायल किया गया। ट्रेन को डीजल इंजन द्वारा लाया गया। इस ट्रेन को जींद-सोनीपत ट्रैक पर चलाया गया। हालांकि, पहले रेलवे की 22 फरवरी को ट्रायल करने की योजना थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते उस दिन ट्रायल नहीं हो पाया था।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-25-at-08.57.31-1771999843046.jpeg
ट्रेन को हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड में खड़ा कर टेस्टिंग की गई थी। अब बुधवार को ट्रेन का रनिंग ट्रायल करने की तैयारी है। ट्रायल के लिए ट्रेन में एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-25-at-08.57.32-1771999857699.jpeg
एक कैन दस से 15 लीटर की क्षमता वाला है। लखनऊ से आई टीम ट्रेन को तैयार करने में लगी हुई थी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-25-at-08.57.32-(1)-1771999873058.jpeg
यह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन है, जोकि चेन्नई में मेधा कंपनी ने तैयार की है। हाइड्रोजन ट्रेन एक जनवरी को दिल्ली से जींद जंक्शन पर पहुंची थी। प्लांट के अंदर हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग का काम चल रहा था।
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]