deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

ट्रंप के एलान से एक झटके में 15% टूटे Waaree Energies के शेयर, फिर कंपनी ने दी सफाई तो शेयरों में आई रिकवरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/solar-energy-1771999267946_m.webp

वारी एनर्जीज के शेयरों में गिरावट



नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump on Tariff) एलान से वारी एनर्जीज (waaree energies shares) के शेयरों में 25 फरवरी को भारी गिरावट आ गई, लेकिन टैरिफ को लेकर कंपनी की ओर से आई सफाई के बाद तुरंत रिकवरी देखने को मिली। दरअसल, अमेरिका ने भारत से सोलर एनर्जी इंपोर्ट पर भारी प्रतिपूरक शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसके बाद वारी एनर्जीज के शेयर सुबह करीब 9:30 बजे तक 15 प्रतिशत तक गिरकर 2,570 रुपये पर आ गए। वहीं, प्रीमियर एनर्जीज के शेयर 12 प्रतिशत से अधिक गिरकर 681 रुपये पर आ गए।
क्यों आई गिरावट और कैसे हुई रिकवरी?

दरअस, अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा भारत से आयातित सोलर सेल और पैनलों पर लगभग 126 प्रतिशत का प्रारंभिक प्रतिपूरक शुल्क लगाने के निर्णय के बाद शेयरों में भारी बिकवाली हुई। विभाग ने इस शुल्क का कारण अनुचित सरकारी सब्सिडी बताया। यह शुल्क भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयात को कवर करने वाले एक व्यापक व्यापार मामले का हिस्सा है।

हालांकि, शेयरों में रिकवरी तब आई जब एक मीडिया इंटरव्यू में वारी एनर्जीज़ के चेयरमैन और एमडी, हितेश दोषी ने साफ किया कि अमेरिकी काउंटरवेलिंग ड्यूटी केवल भारत में निर्मित सौर सेल पर लागू होती है, न कि आयातित सेल का उपयोग करके भारत में असेंबल किए गए पैनलों पर। इसके बाद शेयरों में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- IRFC Shares: OFS के एलान से इस रेलवे शेयर में आई भारी गिरावट, समझें क्या करने जा रही है सरकार?

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: ट्रंप के एलान से एक झटके में 15% टूटे Waaree Energies के शेयर, फिर कंपनी ने दी सफाई तो शेयरों में आई रिकवरी