Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी आज से अपनी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर, रक्षा और टेक्नोलॉजी सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

PM Modi Israel Visit: सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत और इजराइल के संबंधों को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप“ के स्तर तक बढ़ाया जाएगा, जो यरूशलेम के अमेरिका और जर्मनी जैसे देशों के साथ संबंधों की तरह एक “महत्वपूर्ण छलांग“ होगी।



प्रधानमंत्री मोदी बुधवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय इजराइल यात्रा पर द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करने के लिए रवाना होंगे। नौ वर्षों में यह प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी। बता दे कि जुलाई 2017 में पीएम मोदी की इजराइल की पहली यात्रा के दौरान भारत-इजराइल संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था।



अब इस नए “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप“ समझौते से संबंधों को और अधिक विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे उन्नत रक्षा प्रणालियों का संयुक्त विकास होगा और जरूरत के समय एक-दूसरे का साथ देने की समझ विकसित होगी।




संबंधित खबरें
Chhattisgarh Murder: पड़ोसी ने सोते समय परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला, 9 साल के मासूम समेत तीन की मौत अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 11:19 AM
Shashi Tharoor: \“सरकार का ध्यान परियोजनाओं पर नहीं\“, केरलम मुद्दे पर शशि थरूर का केंद्र पर वार अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:44 AM
Tilak Nagar Murder Case: दिल्ली में मामूली क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, 3 नाबालिगों ने एक किशोर की मारपीट में गर्दन तोड़ी, मौके पर मौत अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:55 AM

सूत्रों ने PTI को बताया, “दोनों देश पिछले कई वर्षों से भरोसेमंद साझेदार रहे हैं और यह बात संकट के समय भी साबित हुई है। अब प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान इसे औपचारिक रूप से मान्यता दी जा रही है।”



इजराइल के पीएम करेंगे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत



प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा स्वागत करेंगे। संक्षिप्त स्वागत समारोह के बाद दोनों नेता वहां आमने-सामने की बैठक करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी शहर के लिए रवाना होंगे।



यरूशलम में, प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे और फिर चुनिंदा विश्व नेताओं को दिए जाने वाले एक दुर्लभ सम्मान, नेसेट (इजरायली संसद) में सांसदों को संबोधित करेंगे। इसके बाद बुधवार शाम को, प्रधानमंत्री मोदी एक प्रदर्शनी में भाग लेंगे जहां, इजराइल शीर्ष इजरायली अधिकारियों की उपस्थिति में अपनी तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करेगा।



बुधवार रात को नेतन्याहू मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।



प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात से पहले याद वाशेम में होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



बता दें कि दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने हैं, जिनमें रक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक बहुचर्चित समझौता भी शामिल है।



सूत्रों ने PTI को बताया, “इस समझौते के तहत एक गोपनीय व्यवस्था (सीक्रेसी मैकेनिज्म) बनाई जाएगी, जिससे कई नई श्रेणियां खुलेंगी जो अब तक उपलब्ध नहीं थीं।”



स्थानीय मीडिया ने बताया है कि वायु रक्षा प्रणालियों जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते किए जा रहे हैं, साथ ही भारत को लेजर आधारित वायु रक्षा प्रणाली (ओर ईटन) में एकीकृत किया जा रहा है।



इजराइल और भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम और साइबर सुरक्षा जैसी नई और एडवांस तकनीकों पर जोर देते हुए सहयोग के लिए कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर करेंगे।



विदेश मंत्रालय का आया बयान



नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, “यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। साथ ही, यह साझा चुनौतियों की समीक्षा करने और मजबूत लोकतांत्रिक देशों के रूप में एक सशक्त साझेदारी के अपने साझा विजन को आगे बढ़ाने का अवसर देगी।” पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, साइबर सुरक्षा और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-इजराइल संबंधों में तेजी आई है।



दोनों पक्षों के बीच साझेदारी में रक्षा सहयोग एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है, जिसमें इजरायल भारत को कई सैन्य प्लेटफॉर्म और हथियार प्रणालियां मुहैया करा रहा है।



यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor: \“सरकार का ध्यान परियोजनाओं पर नहीं\“, केरलम मुद्दे पर शशि थरूर का केंद्र पर वार
Pages: [1]
View full version: PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी आज से अपनी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर, रक्षा और टेक्नोलॉजी सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार