cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

वैशाली में साइकल से घर लौट रहा था मजदूर, रास्ते में बोलेरो ने मारी टक्कर; 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Road-Accident-(16)-1771997681049_m.webp

वैशाली में सड़क दुर्घटना से मजदूर की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर मनियारपुर सड़क पर अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। घटना बीते मंगलवार की रात्रि की बताई गई है।

मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक बिदुपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी अशर्फी पासवान के 33 वर्षीय पुत्र छटू पासवान थे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, छोटू पासवान देसरी साइकिल से काम करने गए थे। वहां से काम करके वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान मुस्तफापुर मनियारपुर रोड पर अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया।

हादसे की सूचना पर राहगीर एवं आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिवार वालों के द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।‌सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए।

घटना के संबंध में स्थानीय सनोज पासवान ने बताया कि छठू पासवान देसरी साइकिल से मजदूरी करने के पश्चात लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया।

धक्का मारने के बाद चालक बोलोरो लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

छठू पासवान 9 भाई बहन में छठे नंबर पर थे। उनके दो छोटा-छोटा पुत्र है। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रीत परिवार को भरण पोषण की चिंता सता रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में भाषाई निदेशालय के गठन का रास्ता साफ, नियमावली को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूलों में जल्द लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, कॉलेजों में आपदा प्रबंधन पढ़ाई के लिए सरकार पत्र लिखेगी https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: वैशाली में साइकल से घर लौट रहा था मजदूर, रास्ते में बोलेरो ने मारी टक्कर; 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया