cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

बाहरी-उत्तरी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या; पति फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Murder-(5)-1771938786238-1771995061037-1771995077385_m.webp

बाहरी उत्तरी दिल्ली में पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की। फोटो: सांकेतिक



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात घर के अंदर हुई। आसपास के लोगों को घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर से चारों के शव बरामद किए। सभी की हत्या तेजधार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा, गाय के सामने आने पर बाइक फिसलकर ट्रक में घुसी; 9 साल की बच्ची की मौत https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: बाहरी-उत्तरी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या; पति फरार