Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

मीरजापुर में 25 करोड़ की लागत से दुर्गागंज-गोपीगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण, विंध्यधाम आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/roadgkp-1771994691376_m.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर)। दुर्गागंज-गोपीगंज-मीरजापुर मार्ग को चौड़ा कर दो लेन बनाया जाएगा। चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के शुभारंभ के लिए तिलठी गांव में मंगलवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने पूजन कर शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि दुर्गागंज-गोपीगंज-मीरजापुर मार्ग का चौड़ीकरण होना है। इसके चौड़ा होने से जनपदवासियों के अलावा विंध्याचल के श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

नगर विधायक ने बताया कि उक्त मार्ग की स्वीकृत लंबाई 400 किलोमीटर है। यह भदोही जनपद की सीमा से लेकर चील्ह चौराहा तक बनाया जाएगा। इसकी स्वीकृत लागत 25 करोड़, 19 लाख, 77 लाख रुपये है।

इसमें निर्माण कार्य की लागत 22 करोड़, 31 लाख, 42 हजार रुपये, वृक्षों की पातन की लागत 28.90 लाख रुपये तथा विद्युत पोल के शिफ्टिंग लागत एक करोड़, 54 लाख, 24 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें- 40 करोड़ की लागत से मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग का होगा कायाकल्प, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

यह मार्ग जनपद के विकास खंड कोन व विधानसभा नगर के अंतर्गत आता है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियंता अजय कुमार वर्मा, वीके पांडेय, अवर अभियंता बीबी सिंह, मुस्ताक अहमद, प्रवीण चौहान, भाजपा नेता रमेश दुबे, मनोज दुबे, दीपक सिंह, ओम प्रकाश दुबे, आशुतोष उपाध्याय, संदीप तिवारी, शिवमंगल बिंद, उमेश सिंह, करन जायसवाल आदि मौजूद रहे। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: मीरजापुर में 25 करोड़ की लागत से दुर्गागंज-गोपीगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण, विंध्यधाम आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत