पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा, गाय के सामने आने पर बाइक फिसलकर ट्रक में घुसी; 9 साल की बच्ची की मौत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/DelhiAccident-1771994820076_m.webpसामने गाय आने पर बाइक के फिसलने पर हुआ एक्सीडेंट। फोटो: एआई जनरेटेड
सौरभ पांडे, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक अन्य बच्चा घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर अचानक एक गाय सामने आ गई। बाइक चला रहे युवक ने ब्रेक लगाया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और आगे चल रहे ट्रक/डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि डंपर चालक ने टक्कर मारी, लेकिन पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में बाइक के फिसलने के बाद ट्रक से टकराने की पुष्टि हुई है। फुटेज में गाय के अचानक सामने आने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। युवक और दूसरे बच्चे का इलाज जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर पशुओं और एक बाइक पर तीन सवारी के खतरों को उजागर किया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के कारोबारी का बड़ा दावा, “ट्रक ड्राइवरों की कमाई IT प्रोफेशनल से ज्यादा“; समझा दिया पूरा कैलकुलेशन https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]