LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

Delhi: लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील पर फायरिंग! हमलावर ने कई राउंड चलाई गोलियां

राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात एक कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के पास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े एक वकील की कार पर फायरिंग की गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।



लॉरेंस बिश्नोई का वकील पर फायरिंग!



शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोलियां लगने से कार का पिछला शीशा टूट गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे के बाद मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास फायरिंग की सूचना मिली। उस समय कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें एक वकील भी शामिल था जो लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ा बताया जा रहा है। कार में बैठे लोगों का आरोप है कि तीन हमलावर बाइक पर आए और उन्होंने गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में पांच यात्रियों में से एक के कंधे में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




संबंधित खबरें
Tilak Nagar Murder Case: दिल्ली में मामूली क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, 3 नाबालिगों ने एक किशोर की मारपीट में गर्दन तोड़ी, मौके पर मौत अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:02 AM
सुवेंदु अधिकारी पर फेंका गया जूता! CEO ऑफिस के बाहर TMC-BJP समर्थकों में हुई भिड़ंत अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 7:58 AM
Ajit Pawar Death: बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन…VSR वेंचर्स के चार विमान ग्राउंड किए अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 11:04 PM

सामने आई ये बड़ी जानकारी



पुलिस ने बताया कि गोली लगने वाला व्यक्ति अब खतरे से बाहर है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। इससे पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी और उसकी ओर से भर्ती किये गये पांच सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, ये अभी साफ नहीं हुआ है कि क्या वाकई में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने इस फायरिंग का आदेश दिया था।



करीब एक दशक से जेल में होने के बावजूद जांच एजेंसियों का आरोप है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपने नेटवर्क के जरिए अलग-अलग राज्यों मेंआपराधिक गतिविधियां चलाने के आरोप लगते रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई इस समय साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में बंद है। उसे अगस्त 2023 में वहां शिफ्ट किया गया था। वह साल 2015 से जेल में है और उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उसके मिलने-जुलने और आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगी हुई हैं। क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 268 के तहत अधिकारियों ने उसे किसी दूसरे राज्य की पुलिस हिरासत में भेजने पर भी रोक लगा रखी है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों का आरोप है कि बिश्नोई एक संगठित अपराध गिरोह चलाता है। उसका नाम कई चर्चित आपराधिक मामलों से जोड़ा गया है, जिनमें हाल ही में मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला भी शामिल है।
Pages: [1]
View full version: Delhi: लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील पर फायरिंग! हमलावर ने कई राउंड चलाई गोलियां