गाजियाबाद में 20 बीघे की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, दुहाई-सैतली में चला प्राधिकरण का बुलडोजर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/bulldozer-(20)-1771983705087_m.webpदुहाई और सैतली में लगभग 20 बीघे में विकसित अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों मे सड़क व चारदीवारी निर्माण पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन दो क्षेत्र के दुहाई और सैतली में लगभग 20 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।
मंगलवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बिना नक्शा स्वीकृत अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी विकासकर्ता को नोटिस भेजा, लेकिन न तो नोटिस का जवाब दिया गया और न ही निर्माण कार्य को बंद किया गया। इसके चलते कालोनी का साइट कार्यालय, अस्थायी निर्माण तथा अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण टीम के साथ पुलिस मौजूद रहा।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। उन्होने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और स्वीकृति से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर लें। ताकि आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के लोगों को 11 दिन से प्रदूषण से राहत नहीं, खराब श्रेणी में बरकरार हवा की गुणवत्ता https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]