cy520520 Publish time 2026-2-25 06:56:14

Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम, फरवरी में ही तप रहे पहाड़ और मैदान; सामान्य से 7 डिग्री अधिक तापमान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/weather-(4)-1771944527665_m.webp

Himachal Weather: फरवरी में ही तप रहे पहाड़ और मैदान। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में लगातार धूप खिलने के कारण फरवरी माह में मैदानों के साथ पहाड़ तप रहे हैं। इसी का परिणाम है कि इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि बीते कल की अपेक्षा कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से सबसे अधिक कल्पा में 0.5 डिग्री की अधिकता के साथ 15 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा। कुल्लू के भुंतर में सामान्य से 5.7, शिमला में सामान्य से 4.6, ऊना में 4.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। कांगड़ा में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई और 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -5.0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 व 26 फरवरी को धूप निकलेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी।

हालांकि, रात के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ 27 और 28 फरवरी को फिर सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश में फरवरी माह में 90 से 90 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

स्थान न्यूनतम अधिकतम

[*]शिमला 7.8 18.0
[*]सुंदरनगर 8.9 25.6
[*]भुंतर 7.2 24.8
[*]कल्पा 0.8 15.0
[*]धर्मशाला 10.6 22.0
[*]ऊना 8.6 28.4
[*]नाहन 9.7 23.1
[*]सोलन 6.2 23.5
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम, फरवरी में ही तप रहे पहाड़ और मैदान; सामान्य से 7 डिग्री अधिक तापमान