Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

बीसीडी चुनाव से गंदगी का बुरा हाल, सड़क पर लगे कूड़े के ढेर; लोगों की आवाजाही में हो रही परेशानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Watage-1771981691922_m.webp

बीसीडी चुनाव के मतदान के बाद हाईकोर्ट के सामने गंदगी से बुरा हाल हो गया।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के चुनाव में मतदान के दौरान जहां लोग जाम से परेशान रहे वहीं मंगलवार को समाप्त हुए मतदान के बाद हाईकोर्ट के सामने गंदगी से बुरा हाल हो गया। अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों के द्वारा मतदान के समय उड़ाए गए पर्चों से लेकर खाने की प्लेट सड़क पर कूड़े का ढेर बन गया।

हाईकोर्ट के सामने की शेरशाह सूरी सड़क पर गंदगी से इस कदर स्थिति खराब हो गई है कि वह एनडीएमसी इलाका न होकर अनधिकृत कालोनी लग रही है। जहां जगह-जगह कूडे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं सड़क भी प्रत्याशियों के समर्थन वाले पर्चों से सड़क पर इस कदर ढेर लग गया है कि सड़क को पहचान पाना मुश्किल है। कूड़ा इस कदर है कि एनडीएमसी के भी पसीने छूट गए हैं।

नई दिल्ली इलाके में आम तौर पर ऐसी तस्वीर नजर नहीं आती। बेहद वीवीआइपी इलाका होने के कारण यहां पर मशीनों से सफाई होती है। साथ ही गीले-सूखे कूड़े का अलग-अलग करने के कारण स्वच्छ सर्वेक्षण में भी एनडीएमसी का अच्छा स्थान रहता है।

लेकिन बार काउंसिल के चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थकों ने सड़क पर खाने की प्लेट डाल दी हैं। जिससे खाने की प्लेट में बचा हुआ खाना इधर-उधर बिखर रहा था। बचे हुए खाने की बदबू भी यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान कर रही थी। जबकि पर्चों के कारण भी ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में दिल्ली हाईकोर्ट ने गंदगी होने की वजह से काफी सख्त रुख अख्तियार किया था। जिसकी वजह से डीयू प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े। इतना ही नहीं चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के समर्थन में जो पर्चे उड़ाए जाते थे उसमें भी कमी आई है। हालांकि एनडीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि उसने दो गाड़ियों से कूड़ा उठवाया है बाकि का कार्य भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर \“विज्ञान उत्सव\“: बच्चों के लिए विज्ञान का अद्भुत मेला https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: बीसीडी चुनाव से गंदगी का बुरा हाल, सड़क पर लगे कूड़े के ढेर; लोगों की आवाजाही में हो रही परेशानी