65 करोड़ से बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे होगा दस मीटर चौड़ा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/delhi-dun-expressway-1771955645733_m.webpप्रतीकात्मक फोटो
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। प्रदेश सरकार ने स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। प्रांतीय खंड ने अब बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे एसएच-148 को अब दस मीटर चौड़ा किया जाएगा।
हाईवे के 13 किलोमीटर के टुकड़े के 10 मीटर चौड़ीकरण पर 65 करोड़ रुपये की धनराशि की कार्ययोजना शासन को भेज दी है। शासन से कार्ययोजना के स्वीकृत होने पर धनराशि जारी होते ही चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण से यातायात को रफ्तार मिलेगी।
प्रदेश सरकार सड़क नेटवर्क की मजबूती के लिए गंभीरता के साथ काम कर रही है। शासन ने जनपदों से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सबसे पहले स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना मांगी है। जिससे स्टेट हाईवे के नेटवर्क को मजबूत किया जा सके।
प्रांतीय खंड ने पिछले दिनों बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर एसएच-148 को 10 मीटर चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है।
एसएच-148 के औरंगाबाद से चिंगरावठी तक 13 किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण पर 65 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। अभी फिलहाल स्टेट हाईवे की सात मीटर चौड़ा है। जिससे हाईवे पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। स्टेट हाईवे प्रतिदिन लगभग 30 से 35 हजार वाहनों का आवागमन होता है।
इससे पहले इसी स्टेट हाईवे के इमलिया और औरंगाबाद के 19 किलोमीटर के टुकड़े को 10 मीटर चौड़ा करने के लिए 65 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। फरवरी के अंत में इस टुकड़े के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
पांच किलोमीटर का टुकड़ा हो चुका 10 मीटर चौड़ा
स्टेट हाईवे का स्याना अड्डा से इमलिया तक पांच किलोमीटर का टुकड़ा पहले ही 10 मीटर चौड़ा हो चुका है। जिससे यातायात को नई रफ्तार मिली है। 37 किलोमीटर का टुकड़ा 10 मीटर चौड़ा होने पर यातायात को नई रफ्तार मिलेगी।
इन्होंने कहा...
बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर एसएच-148 के औरंगाबाद से चिंगरावठी तक 13 किलोमीटर के टुकड़े को 65 करोड़ रुपये से 10 मीटर चौड़ीकरण की कार्ययोजना शासन को तैयार कर भेज दी है। इसके साथ हाईवे के इमलिया से औरंगाबाद तक के 19 किलोमीटर के टुकड़े के चौड़ीकरण के लिए 65 करोड़ रुपये की धनराशि पिछले दिनों जारी हो गई थी। फरवरी के अंत तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
-राहुल शर्मा,एक्सईएन प्रांतीय खंड https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]