cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक, जल्द एयरो ड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/noida-(17)-1771973616963_m.webp

नोएडा एयरपोर्ट को जल्द एयरो ड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगले माह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन की घोषणा के एक दिन बाद मंगलवार को अहम बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एडिश्नल सेक्रेटरी आनंद स्वरूप के नेतृत्व में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

अधिकारियों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षा उपायों की जांच की। परिसर में निरीक्षण किया। इस बैठक को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मिलने वाले सेफ्टी क्लीयरेंस को लिए अहम माना जा रहा है। इसके बाद ही महानिदेशालय नागर विमानन एयरपोर्ट को एयरो ड्रम लाइसेंस जारी करेगा।

सिंगापुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा था कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों अगले माह होगा। इससे पहले भी जनवरी व फरवरी में एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावना थी, लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपायों को लेकर नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से सेफ्टी क्लीयरेंस न मिलने के कारण उद्घाटन नहीं हो सका।

मार्च में उद्घाटन की मुख्यमंत्री की घोषणा के दूसरे दिन गृह मंत्रालय के एडिश्नल सेक्रेटरी, महानिदेशक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक ईशान प्रताप सिंह, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया समेत पुलिस व अन्य केंद्रीय विभागों के अधिकारियों की नोएडा एयरपोर्ट पर अहम बैठक हुई। इसमें एयरपोर्ट
के सुरक्षा को लेकर नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की आपत्ति और उनके निस्तारण समेत एयरपोर्ट के सुरक्षा उपायों पर बिंदुवार चर्चा की गई।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि एडिश्नल सेक्रेटरी समेत अधिकारियों ने एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, रनवे, एयरपोर्ट की सुरक्षा चार दीवारी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट पर लगाए गए सुरक्षा उपकरणों को भी निरीक्षण किया। करीब ढाई घंटे तक बैठक और निरीक्षण का कार्यक्रम चला।

इस बैठक के बाद संभावना जताई जा रही है कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो एयरपोर्ट के लिए सेफ्टी क्लीयरेंस जल्द दे सकता है। इसके बाद ही नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो एयरो ड्रम लाइसेंस जारी करेगा। एयरपोर्ट से विमान सेवा और कार्गो सेवा इस लाइसेंस के जारी होने के बाद ही शुरू हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें- पति की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या, बताया हार्ट अटैक; आरोपित पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक, जल्द एयरो ड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना