Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, कार सवार पांच में से एक युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Firing-1771970121882_m.webp

कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग।



एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार रात करीब 10:10 बजे एक कार पर फायरिंग की घटना हुई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कार में मौजूद एक व्यक्ति वकील दीपक खत्री हैं, जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा बता रहे हैं।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें बिश्नोई का वकील बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दो या तीन हमलावरों ने फायरिंग की। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है और जांच जारी है।


#WATCH | Delhi | Visuals from the spot where a firing incident on a car occurred in the Kashmiri Gate area. Five people were in the vehicle during the incident, of which 1 person was injured. One of the persons in the vehicle is a lawyer, Deepak Khatri, claiming to be part of… pic.twitter.com/OVjlFLvri6 — ANI (@ANI) February 24, 2026

एक शख्स के पीठ में लगी गोली

कार में सवार लोगों में से एक शख्स ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे वे एक मंदिर से निकले थे। हम कार में बैठे ही थे, तभी हम पर तीन गोलियां चलाई गईं। जब पीछे का शीशा टूटा, तब हमें पता चला कि हम पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मेरे एक दोस्त संदीप की पीठ में गोली लगी है। हम तेजी से गाड़ी भगाकर वहां से निकल गए। पीसीआर समय पर पहुंच गई और हमारे दोस्त को अस्पताल ले गई। गाड़ी सवार अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें- दशकों बाद पुरानी दिल्ली को लटकते तारों से मिलेगी मुक्ति, भूमिगत परियोजना का होगा शुभारंभ https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, कार सवार पांच में से एक युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस